रुद्रपुर : वाहनों को काट कर स्क्रैप में बेच रहे कबाड़ियों के 15 ठिकानों पर छापा, डेढ़ करोड़ का माल सील

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: केलाखेड़ा स्थित स्क्रैप कारोबारियों के 15 ठिकानों पर राज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी की है. इस दौरान भारी संख्या में टीम ने मौके पर स्क्रैप को सीज करते हुए दस्तावेजों को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. राज्य कर विभाग की टीम ने शहर में वाहनों को काट कर स्क्रैप में बेच रहे कबाड़ियों के 15 ठिकानों पर छापा मारा है.

इस दौरान टीम ने 11 डीलरों के पंजीकरण वैध पाए और 4 कबाड़ी अवैध रूप से कारोबार करते हुए मिले हैं. यही नहीं टीम को 15 स्थानों पर 280 वाहन कटने के लिए पाए गए हैं. इसके अलावा भारी मात्रा में लोहे और प्लास्टिक का स्क्रैप पाया गया है. मौके पर डीलरों के पास से प्रदूषण विभाग का लाइसेंस भी नहीं मिला है. जिसके बाद टीम ने दस्तावेजों को कब्जे में लेते हुए डेढ़ करोड़ का माल सील कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

विभाग की 14 टीमों द्वारा केलाखेड़ा क्षेत्र में स्क्रैप का काम कर रहे 15 कबाड़ियों के यहां एक साथ छापेमारी की गई है. विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से दिन भर हड़कंप मचा रहा. इस दौरान टीम को मौके पर 280 वाहन काटने के लिए खड़े पाए गए. इसके अलावा भारी मात्रा में लोहा और प्लास्टिक स्क्रैप पाया, जिसे टीम ने सील कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

इसके साथ ही टीम जीएसटी चोरी की गणना कर रही है. मौके पर मिले वाहनों और स्क्रैप की कीमत एक से डेढ़ करोड़ होने का अनुमान है. राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त बीएस नगन्याल ने बताया कि टीम ने 15 ठिकानों में छापेमारी की है. जिसमें भारी मात्रा में चौपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, लोहा और प्लास्टिक स्क्रैप मिला है. सभी माल को सीज कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad