रुद्रपुर : शहर की मेट्रोपोलिस कॉलोनी में पुलिस ने विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री बना रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : शहर की मेट्रोपोलिस कॉलोनी में बृहस्पतिवार की देर शाम को पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान एक फ्लैट में किराये पर रह रहे दो युवकों को विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री बना रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है।

इसके अलावा एक अन्य को पूछताछ के लिए उठाया है। उनके पास से एक प्रिंटिंग मशीन भी मिली है। देर रात तक युवकों से पूछताछ जारी थी।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स और पीएसी ने देर शाम को शहर की मेट्रोपोलिस कॉलोनी में रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान कॉलोनी के सभी गेट बंद कर दिए गए। कॉलोनी से बाहर निकल रहे वाहनों की भी सघन जांच की गई। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने फ्लैट के मालिकों व किरायेदारों के विभिन्न दस्तावेजों की जांच की।
इस दौरान एक फ्लैट में दो युवक संदिग्ध रूप से मिले। उन्हें अपने मकान मालिक का नाम तक नहीं मालूम था। उनके कमरे की तलाशी लेने पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और विलियम मनिपाल यूनिवर्सिटी की कई फर्जी डिग्रियां मिलीं। कमरे में एक प्रिटिंग मशीन भी रखी हुई थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए उठाया। कमरे से बरामद प्रिंटिंग मशीन को भी कब्जे में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

हिरासत में लिया गया एक युवक देहरादून और दूसरा बनबसा (चंपावत) का बताया जा रहा है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि फ्लैट में फर्जी डिग्री बनाने का इनपुट मिला था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इनका संपर्क फर्जी डिग्री बनाने वाले किसी बड़े गिरोह से होने की आशंका है। इसकी जांच चल रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

सत्यापन अभियान में तीन सीओ, सभी थानाध्यक्ष, दरोगा, सिपाही और पीएसी के जवान शामिल रहे। इधर मेट्रोपोलिस रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र शाही ने कहा कि सोसाइटी की ओर से इस तरह के मामलों में फ्लैट मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। फ्लैट की व्यवस्थाओं को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad