रुद्रपुर : शादीशुदा तीन बच्चों के पिता को इंस्टाग्राम पर एक युवती से हुआ प्यार, फिर शुरू हुआ पत्नी प्रताड़ना का खेल, पुलिस को दी तहरीर

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। शादीशुदा तीन बच्चों के पिता को इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवती से प्यार हो गया और उसके बाद शुरू हुआ पत्नी प्रताड़ना का खेल। आरोप था कि पति ने अपनी ही पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और शारीरिक व मानसिक यातना देने लगा। प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: पूर्व सैनिक का 'अमर प्रेम'; पत्नी की याद में घर में ही बनवा दिया मंदिर, 89 की उम्र में रोज करते हैं मूर्ति की आरती

जानकारी के अनुसार ग्राम बगवाड़ा निवासी रानी ने बताया कि 17 जून 2009 को उसकी शादी मुकेश कुमार निवासी ग्राम बगबाड़ा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हैं। आरोप था कि वर्षों बीत जाने के बाद अचानक इंस्टाग्राम चलाने के दौरान पति को बिलासपुर की रहने वाली प्रिया सागर नाम की एक युवती से प्यार हो गया। इसकी जानकारी होने पर जब उसने शादीशुदा होने का हवाला दिया तो पति ने शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया गया 50 साल पुराना मां काली मंदिर; भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विस्थापित, प्रशासन ने ढहाया ढांचा

काफी समझाने के बाद जब विरोध किया तो पति ने जान से मारने की धमकी दी और दूसरी शादी करने की चेतावनी दे डाली। आरोप था कि पति कई-कई दिन बाद घर लौटते हैं और आए दिन युवती से बातचीत व पैसों की बर्बादी कर रहे हैं। जिसकी वजह से तीन बच्चों की जीविका चलाना मुश्किल हो गया है। आर्थिक स्थिति से कमजोर मायके वाले भी बेबस हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।