रुद्रपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी अजय समद्दार की चार माह पूर्व ममता समद्दार से शादी हुई थी।

परिजनों के अनुसार ममता का मायका जाफरपुर के नजदीक शिवपुर गांव में है। ममता और अजय ने अपनी मर्जी से शादी की थी। अजय बेरोजगार है और उसके पिता मजदूरी कर घर चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार को अजय काम की तलाश में गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

दोपहर करीब दो बजे ममता अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में गए तो कमरे में लगे एग्झास्ट फैन से लगे फंदे पर ममता का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घटना की जानकारी उसके मायके वालों को दी। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस में ममता के मायके वाले भी मौजूद रहे। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी