रुद्रपुर से ट्रांसफर होकर आए इस थाना इंचार्ज ने 2 वर्ष पूर्व हुई साधु की हत्या की गुत्थी को चुटकियों मे सुलझाया ,मात्र 800 रुपये के लेनदेन में की गई थी साधु की निर्मम हत्या

This police station incharge, who came after transfer from Rudrapur, solved the mystery of the murder of a sadhu that happened 2 years ago in a jiffy, the sadhu was brutally murdered in a transaction of only Rs 800.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर के कुंडा थाना के एस ओ विक्रम राठौर ने विगत 2 वर्ष पूर्व हुई साधु की हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, 2 वर्ष पुरानी गुत्थी को चुटकियों में सुलझाने वाले तेज तर्रार एस ओ विक्रम राठौर की चारों ओर काफी प्रशंसा हो रही है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एक प्रेस वार्ता के जरिए बताया कि 27 जुलाई 2022 को रेलवे कालोनी निवासी जगदीश उर्फ साधू पुत्र बीरबल का शव ग्राम गोपीपुरा पाण्डे कालोनी स्थित रमेश उर्फ पप्पू के धान लगे खेत की मेड़ पर बरामद हुआ था। मामले में मृतक की पत्नी दुर्गावती की तहरीर पर पुलिस ने रमेश उर्फ पप्पू पुत्र विशन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले के खुलासे के लिए गठित टीम ने मृतक की पत्नी दुर्गावती से पूछताछ की तो उसने बताया कि 27 जुलाई 2022 की सांय 5 बजे रमेश उर्फ पप्पू ने उसके घर आकर बताया था कि जगदीश उर्फ साधु मेरे खेत में शराब पीकर पड़ा है। मृतक के सिर पर चोट का निशान है। पुलिस ने फॉरेन्सिक विधि विज्ञान की सहायता लेकर संदिग्ध अभियुक्त रमेश उर्फ पप्पू का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। पॉलीग्राफ टेस्ट की जांच के बाद रमेश उर्फ पप्पू ने जगदीश उर्फ साधु की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे जगदीश उर्फ साधू को मजदूरी के 800 रुपये देने थे। घटना के दिन दोपहर 3 बजे वह जब पाण्डे कालोनी में अपने धान के खेत की मेड़ पर पानी निकलने के लिये नग्गे बना रहा था तो जगदीश उर्फ साधु खेत पर आया और अपने पैसे मांगते हुए गालीगलौच करने लगा। गुस्से में आकर उसने जगदीश के सिर पर फावड़े से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने बताया कि जगदीश अक्सर सड़क किनारे शराब पीकर खेतो और सड़क पड़ा रहता था। उसने इसका फायदा उठाया तथा उसके घर जाकर उसके खेत में पड़े होने की सूचना उसकी पत्नी को दे दी जिससे उस पर कोई शक न करे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में
प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान किया है। खुलासे के दौरान एसपी अभय सिंह व सीओ अनुषा बडोला भी मौजूद रहे। वहीं एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम (प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौड़, उप निरीक्षक होशियार सिंह व कां. नरेश चौहान) को 1500 रुपये नकद पुरूस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  हीटवेव का अलर्ट: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला; अब इस जिले में 12 बजे तक ही खुलेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पर जोरदार प्रदर्शन; गैर-संप्रदाय के युवक पर युवती को परेशान करने का आरोप, पुलिस जांच शुरू