रुद्रपुर से दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपति को कार ने कुचला, घटना में दोनों की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक कार ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें दोनों को कार दूर तक घसीटती चली गई. घटना में पति की मौके पर मौत हो गयी. वहीं, अस्पताल ले जाते वक्त पत्नी की रास्ते में मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कार छोड़ चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मौके से कार को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय

पुलिस ने बताया कि गुरमीत सिंह अपनी पत्नी बलविंदर कौर के साथ रुद्रपुर से दवा लेकर घर वापस जा रहा था. जैसे ही दोनों पुलभट्टा थाने के बरी गांव में सरस्वती शिशु सदन के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार (06 क्यू 3788) ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और दूर तक दोनों को घसीटती चली गई. घटना में गुरमीत की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, बलबिंदर की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों आमखेड़ा थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के निवासी थे.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

दुर्घटना के बाद चालक कार को छोड़ कर फरार हो गया. कार पर सरपंच लिखा है. कार आसपास के किसी गांव के प्रधान की बताई जा रही है. दुर्घटना में गुरमीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, गंभीर हालत में बलविंदर कौर को 108 से अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया. मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad