रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर सड़क हादसे में एक वाहन चालक की मौत, शव कब्जे में लेकर जांच शुरू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर सड़क हादसे में एक वाहन चालक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चालक का वाहन खराब हो गया था, जिसे वह दूसरे वाहन उसे ले जाने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रहे अनियंत्रित कार चालक ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

बताया जा रहा है कि हादसे में वाहन चालक मनोज कुमार (38) की मौत हो गई. वाहन चालक मूल रूप से से अल्मोड़ा का रहना वाला है और वर्तमान में मोती नगर में रहता था. मनोज कुमार हल्द्वानी-रुद्रपुर के बीच मैजिक चलाने का काम करता था. बीते देर रात उसका मैजिक रामपुर रोड बेल बाबा के पास खराब हो गई, जिसके बाद चालक दूसरे वाहन से मैजिक को ले जाने की कोशिश कर रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह

इस दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी. जिसके चलते वह दोनों वाहनों के बीच दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जहां घायल को साथी चालक सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad