रुद्रपुर : 9 माह की गर्भवती ने पति और सुसरालियों पर उसकी हत्या के प्रयास का मुकदमा करवाया दर्ज, मंदिर में किया था प्रेम विवाह

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 9 माह की गर्भवती महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. महिला द्वारा अपने पति और सुसरालियों पर उसकी हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज करवाया है. ऐसे में महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली है और हाल में जगतपुरा में रह रही हैं. एक साल पहले उसने संजय बिष्ट के साथ एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था. ऐसे में विवाह के बाद वह 9 माह की गर्भवती है. वहीं, अब उसका पति संजय बिष्ट उस पर तरह-तरह के आरोप लगाकर उसे साथ में न रखने की धमकी दे रहा है. ऐसे में आरोपी उसे अकेला छोड़कर चला गया.

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय पहले उसके पति संजय बिष्ट, देवर दीपू सिंह बिष्ट, सास भाग्यरथी बिष्ट, व अन्य दो व्यक्ति उसे बहला फुसला कर कार में बैठाकर जंगल की ओर ले जा रहे थे. हत्या का शक होने पर उसने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं, अब पीड़ित महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad