रुद्रपुर : HDFC बैंक के एटीएम में लगी आग, एटीएम में मौजूद लाखों रुपए की नकदी भी जलकर राख

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: लालपुर इलाके में गुरुवार को एचडीएफसी बैंक के एटीएम में आग लग गई थी. एटीएम में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना दमकल विभाग को दी. वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

आग की घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. लालपुर में महिंद्रा एंड महिंद्रा फैक्ट्री पास एचडीएफसी बैंक का एटीएम है, जिसके दोपहर को अचानक आग लग गई. एटीएम ने आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया था. कुछ ही देर में पूरा एटीएम जलकर खाक हो गया था.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मामले की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, एटीएम में लाखों रुपए की नकदी रखी गई थी, बैंक कर्मचारी नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad