रेलवे पटरी पार कर रही गाय आई पैसेंजर ट्रेन की चपेट में ,दर्दनाक मौत
राजू अनेजा, लाल कुआं। बरेली से लाल कुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई गाय का शव इंजन में फंसे होने के चलते पैसेंजर गाड़ी करीब 20 मिनट बाद रेलवे स्टेशन को रवाना ।

मंगलवार की सुबह लगभग 8:15 पर बरेली से लाल कुआं की ओर आ रही पैसेंजर गाड़ी संख्या 053 51 जैसे ही आउटर सिग्नल के पास पहुंची कि अचानक रेलवे ट्रैक पार कर रही गाय चलती ट्रेन की चपेट मैं आ गई जिसके बाद ट्रेन लगभग 50 मीटर तक गाय को घसीटते हुए ले गई और हादसे में गाय ट्रेन के इंजन में बुरी तरह से फंस कर तड़पने लगी पायलट द्वारा इंजन को आगे पीछे कर गाय को निकालने का काफी प्रयास किया गया परंतु कुछ देर बाद ही गाय ने अपने प्राण त्याग दिए सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी पुलिस कर्मियों एवं रेलवे कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल गाय के शव को बाहर निकाला घटना के 20 मिनट बाद किसी तरह से उक्त ट्रेन को रवाना किया गया।

