रेलवे से नोटिस मिलने के बाद रेलवे स्टेशन के किनारे बसे दुकानदारों ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से उन्हें विस्थापित करने की लगाई गुहार

After receiving the notice from the Railways, the shopkeepers settled on the side of the railway station requested Union Minister Ajay Bhatt to displace them.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। रेलवे से नोटिस मिलने के बाद रेलवे स्टेशन के किनारे बसे दुकानदारों ने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर उन्हें विस्थापित करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने पीड़ित दुकानदारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

बताते चले कि अमृत भारत योजना के अन्तर्गत काशीपुर रेलवे स्टेशन का सौंन्दर्यीकरण किया जाना है। जिसके लिए रेल विभाग ने रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर स्थित 14 दुकानों को हटाने का निर्णय लिया है। उक्त दुकानें पिछले चालीस सालों से लीज पर हैं। रेलवे के इस नोटिस से अचानक इन दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। विगत 12 मार्च को मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर ने काशीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया था और अमृत भारत योजना के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन के सौन्दर्यीकरण में इन 14 दुकानों को बाधा बताया था। जसके बाद अब रेल विभाग ने स्टेशन के गेट पर उत्तर दिशा में स्थित 14 दुकानों के स्वामियों को नोटिस देकर 30 दिन के भीतर खाली करने का निर्देश दिया है। रेलवे के इस नोटिस से उक्त दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी दुकानदारों ने भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर एक ज्ञापन के जरिए अपनी पीड़ा बया करते हुए बताया कि सौंदर्यीकरण के नाम पर दुकानों को खाली कराने निर्णय उचित नहीं है। जहां रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जाना है वहीं इन दुकानों का भी पुनर्निर्माण कर इन दुकानदारों को दोबारा लीज पर दिया जा सकता है। सभी दुकानदारों ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से उन्हें विस्थापित किए जाने की गुहार लगाई सभी दुकानदारों की समस्याएं गौर से सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उक्त मामले को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों द्वारा वार्ता की जा रही है रोजाना अपनी आजीविका कमा रहे दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई