रेस्टोरेंट कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

Restaurant employee died painfully after falling from the roof under suspicious circumstances, police engaged in investigation

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी रोड पर स्थित कपिलाज रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक कर्मचारी  बीती रात छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको  बुरी तरह लहूलुहान हालत में उसे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला, मौत; पिथौरागढ़ के भंडारीगांव में भी आदमखोर का आतंक जारी

 

मूलरूप से मल्ली रियूणी मझखाली रानीखेत अल्मोड़ा निवासी नवीन कुमार (35 वर्ष) मुखानी थाना क्षेत्र में कालाढूंगी रोड स्थित कपिलाज रेस्टोरेंट में काम करता था। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी के मुताबिक गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे राहगीरों ने रेस्टोरेंट के बाहर सड़क पर किसी व्यक्ति के घायल पड़े होने की सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वास का फायदा उठाकर किरायेदार ने बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 1.36 लाख; थल पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

पुलिस पहुंची तो घायल को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि नवीन कुमार घटनास्थल के पास मौजूद कपिलाज रेस्टोरेंट में ही काम करता था। गुरुवार रात रेस्टोरेंट बंद होने के बाद वह छत पर सोने गया था। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया था। हालांकि वह किन परिस्थितियों में गिरा, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड विशेष यातायात प्लान का असर: हाईवे और कैंची धाम में थमी वाहनों की रफ्तार, बाजारों में पसरा सन्नाटा