लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रैन की चपेट में आने से आईटीआई निवासी युवक ने अपने दोनों पैर गंवाए

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से आज सुबह एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. ट्रेन की चपेट में आकर युवक ने अपने दोनों पैर गंवा दिये हैं.

यह भी पढ़ें 👉  गढ़ीनेगी में खिलेगा कमल, सचिन बाठला बनेंगे पहले चेयरमैन : दीपक बाली

रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह ट्रेन लखनऊ से काठगोदाम आ रही थी. तभी हल्द्वानी रेलवे यार्ड के नजदीक युवक लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी दोनों टांगें कट गई. सूचना पाकर आनन-फानन में मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सिरफिरे दामाद का ससुराल में तांडव: बीवी को वापस न भेजने पर ससुर, साले और साली पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला; अस्पताल में भर्ती

डॉक्टरों का कहना है कि पैर कटने से युवक को काफी ब्लिडिंग हुई है. फिलहाल, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, पुलिस ने घायल युवक की पहचान विकास जोशी के रूप में की है. जो हल्द्वानी जज फार्म, आईटीआई के पास का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  विश्व रक्तदाता दिवस पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर की बड़ी पहल: 14 जून को आयोजित होगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर; सीएमओ डॉ. शिव दत्त पन्त ने की आगे आने की अपील