लखीमपुर की घटना में रुद्रपुर के किसान नेता तजिंदर घायल, किसानों में आक्रोश

खबर शेयर करें -

रुद्रुपुर : रविवार को लखीमपुर में हुए बवाल में तजिंदर सिंह विर्क भी गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घटना के बाद से ही तराई के किसानों में उबाल है। विरोध में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
रविवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव राज मौर्य का घेराव करने को लखीमपुर के तिकोनिया, बनवारीपुर में एकत्र किसानों के प्रदर्शन के दौरान बबाल हो गया। कई वाहनों को आग के हवाले किया गया। आरोप है की किसानों पर बीजेपी नेता ने वाहन चढ़ाया। घटना की खबर मिलते ही तराई के किसानों में आक्रोश है। घटना में चार किसानों व चार भाजपा समर्थको की मौत के साथ ही रुद्रपुर, लोक विहार कालोनी निवासी एवं तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क समेत कई किसान घायल हुए है। दोनों पक्षो से मरने वालो की संख्या अधिक बताई जा रही है। तराई किसान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने बताया कि तजिंदर गंभी रूप से घायल है। लखीमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली में एडमिट कराया जाएगा। कई किसान उनसे मुलाकात करने के लिए बरेली के लिए रवाना हुए है। जबकि किसान लखीमपुर को कूच करने की तैयारी में है। इधर देर रात किसानों ने घटना के विरोध में बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, काशीपुर व किच्छा में विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'