लखीमपुर खीरी की घटना से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

लालकुआ। लखीमपुर खीरी की घटना से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया 1 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला भी दहन किया।

यहां शहीद स्मारक पर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह के नेतृत्व में शहीद स्मारक एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का पुतला दहन कर लखीमपुर खीरी में किसानों की जघन्य हत्या पर करी निंदा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के राज में अपराधिक घटनाएं चरम पर है, और सरकार में बैठे हुए लोग अपराधिक लोगों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनरत किसानों पर वाहन चलाना और उन्हें मौत के घाट उतार देना लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, जिला महामंत्री भुवन पांडे, जीवन कबडवाल, बलवंत दानू, केदार सिंह दानू, देवी दत्त पांडे, पुष्कर दानू, शिवराज सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र कुड़ाई, गिरधर बम, गुरदयाल मेहरा, शेखर जोशी समेत अनेकों कांग्रेसी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर