लखीमपुर खीरी की घटना से गुस्साए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

अंग्रेजी राज में भी इतने अत्याचार नहीं हुये जितना कि भाजपा के राज में-दीपक बाली

खबर शेयर करें -

काशीपुर। लखीमपुर खीरी की घटना से गुस्साए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार का पुतला भी दहन किया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने पार्टी कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक किसानों को श्रद्धांजलि भी दी।


लखीमपुर खीरी की घटना
हीं से आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश चावला व नगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के नेतृत्व में स्टेडियम तिराहे पर सांकेतिक जाम लगाया और केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने मंत्री पुत्र की गाड़ी से किसानों को कुचलने की घटना को क्रूर और जघन्य वारदात बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री और यूपी के उपमुख्यमंत्री को बर्खास्त कर उनके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। दीपक बाली ने कहा कि यह जनरल डायर की तरह नरसंहार की घटना है। अंग्रेजी राज में भी इतने अत्याचार नहीं हुये जितना कि भाजपा के राज में। दीपक बाली ने इस घटना को सोची समझी साजिश बताया।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष अभिताभ सक्सेना, अमन बाली, शहजाद राय, मनोज कुमार शर्मा, आनंद मोहन दीक्षित, आसिम अहमद , वसीम, सौरभ, पवित्र शर्मा, आरेंद्र वर्मा, हरीश, अमर सिंह, निर्मल, नूर मोहम्मद, वसीम बाबा, मोहित चौहान, विनोद कुमार नेगी, अशोक कुमार, लक्की, माहेश्वरी, शिवम चौधरी, संजय पांचाल सहित दर्जनों आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर