लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ पूरी तरह क्षतिग्रस्त

खबर शेयर करें -

चंपावत: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है. जिसकी वजह से नदी नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन और बोल्डर गिरने कई सड़कें बाधित हुई हैं. वहीं, भारी बारिश की वजह से चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के पास 25 मीटर सड़क बह गया. जिससे टनकपुर-चंपावत एनएच पर यातायात बाधित हो गया है. डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने के लिए अधिकारियों के साथ आपात बैठक की.

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त

चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला में लगभग 25 मीटर सड़क बह गई है. जिसे खोलने का कार्य गतिमान है. राजमार्ग पर फिलहाल छोटे बड़े सभी वाहनों के आवाजाही बंद है. प्रशासन मार्ग खोलने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. सड़क बंद होने से पहाड़ को आने वाले सैकड़ों यात्री टनकपुर में फंस गए हैं. जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर सभी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की. उन्होंने लोगों से टनकपुर से चंपावत आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने को कहा. मौसम साफ होने तक सुरक्षा की दृष्टि से सभी अपने घरों में ही रहें.

उन्होंने कहा कि यदि आपके अपने घर के आसपास किसी पहाड़ी, चट्टान से भूस्खलन हो रहा हो या होने की संभावना हो तो तुरंत किसी अन्य घर में शरण लें और आपदा संभावित क्षेत्र में न जाए. आपदा संबंधित सूचना हो तो शीघ्र आपदा कंट्रोल रूम या प्रशासन को इससे अवगत कराएं. ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad