लड़की ने टिंडर पर 5 पुरुषों को बनाया मैच, सभी को एक ही रात बुला लिया, जानिए फिर क्या हुआ?
टिंडर तो जानते ही होंगे। नहीं जानते तो चलिए हम बता देते हैं। एक डेटिंग एप है जहां अपनी प्रोफाइल बनाइए, अपनी मैच की डेट को पसंद कीजिए और डेट पर जाइए। लेकिन एक लड़की ने इस डेटिंग एप का ऐसा इस्तेमाल किया जिसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। महिला ने पहले तो टिंडर पर पांच लोगों को मैच बनाया और फिर सभी को एक ही रात को एक साथ बुला लिया। आइए बताते हैं कि आगे क्या हुआ।

लड़की ने अपने पांचों टिंडर मैच को एक ही साथ एक ही जगह पर बुला लिया और उनमें से किसी को बताया भी नहीं। आगे की कहानी जानने से पहले जरा इस महिला के बारे में जान लीजिए।
स्वीडन की इस लड़की का नाम फैनी ब्लॉम है जो 19 साल की है। एक दिन फैनी को अपनी लव लाइफ को कुछ मसालेदार बनाने का ख्याल आया। इसके लिए उन्होंने तय किया कि वह अपने कुछ संभावित प्रेमियों का टेस्ट लेंगी लेकिन साथ ही ये भी कि इसमें समय ज्यादा न लगे।
पांच डेट एक साथ बुलाने की ये थी वजह
अब हर प्रेमी से अलग-अलग मिलती तो समय तो लगना था। बस क्या था उन्होंने जन्मदिन की पार्टी का एक प्लान तैयार किया और सभी को एक ही जगह पर बुलाने का फैसला कर दिया।
फैनी ने अपनी इस मजेदार और रोमांचक डेट की पूरी कहानी टिकटॉक पर बताई है। फैनी ने कहा कि उन्होंने पांच पुरुषों को टिंडर पर मैच किया और उन सभी को एक जगह पर बुलाया लेकिन उनमें से किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी। उन्हें तो पता भी नहीं था कि वे उस दौरान फैनी की चार और डेट भी मौजूद होगी।
फेक बर्थडे पर बुला ली सारी डेट
मजे की बात तो ये थी कि फैनी का ये बर्थडे भी फेक था। टिकटॉक वीडियो में फैनी ने ने बताया कि मैने फेक बर्थडे प्लान किया और अपने टिंडर मैचेज को एक ही क्लब में बुला लिया।
व्हाइट शर्ट, पिंक क्रॉप टॉप और नुकीली टोपी पहने फैनी की वीडियो को देखकर तो लगता है कि उसका प्लान काम कर गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फैनी ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग लड़कों के साथ पार्टी कर रही है।
सारे लड़के समझते रहे कि उनके साथ ही डेट
यही नहीं वह कुछ टिंडर मैच के साथ फ्री ड्रिंक्स गटकने में भी कामयाब रही क्योंकि वे सोच रहे थे कि वह केवल उनके साथ ही डेट पर आई है।
फैनी ने फेक बर्थडे मनाने की वजह भी बताई और कहा कि इससे लड़कों को एक ही जगह पर बुलाने में आसानी रही। इसके साथ ही उन लड़कों के लिए पहचानने में भी आसान होता क्योंकि वह बर्थडे कैप पहने हुए थी।
फैनी ने कहा कि बर्थडे पर फ्री ड्रिंक्स का भी जुगाड़ हो जाता है। वैसे भी इस समय सैलरी कम है तो यह बढ़िया आइडिया था कम पैसे में 5 लोगों के साथ डेट पर जाने का।
फैनी ने बताया कि उसने पांच लोगों को बुला तो लिया लेकिन वह सभी को पहचान ही नहीं पा रही थी। उसने कहा कि उतने टिंडर पर इतने लोगों को लिखा था कि सभी के चेहरे पहचान पाना मुश्किल था। यही नहीं दो लोगों से तो वह मिल भी नहीं पाई क्योंकि दोस्तों के साथ कुछ बहस के बाद उसे क्लब से जल्दी जाना पड़ा। फैनी ने बताया कि एक शख्स ने जो बाद में पहुंचा उसने मुझे स्नैपचैट पर तस्वीर भेजी।
फैनी ने कहा कि वह रात भर सबसे बहाने बनाकर निकलती रही ताकि वह दूसरी डेट्स को टिंडर पर मैसेज कर सके। उसने कहा ‘मैं कहती कि बाथरूम जा रही हूं और वहां जाकर दूसरों को सर्च करने लग जाती।
आखिरकार क्लब से सिंगल ही निकली
फैनी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी को भी इस बात का अहसास हुआ कि मैं क्या कर रही थी लेकिन जब मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ थी तो एक शख्स को जलन हो रही थी। कुछ ने तो पूछ भी लिया कि कितने टिंडर मैच आ रहे हैं जिस पर उसने कहा कि बस कुछ दोस्तों को बुलाया है। आखिर में फैनी को कोई पसंद नहीं आया और उसने अकेले रहने का फैसला किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

