लालकुआं : अभी अभी फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

खबर शेयर करें -
लालकुआं :  में 7:59 पर देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हल्द्वानी और उसके आसपास में भी भूकंप के झटके महसूस करते हैं लोग घरों से बाहर निकले हालांकि यह झटका पिछले दिनों आए भूकंप से काफी कम था लेकिन लोगों को भूकंप का एहसास पूरी तरह हो गया। उत्तराखंड में एक बार फिर डोली धरती। प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लैंसडाउन बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

इससे पहले चार बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा।

उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। प्रदेश के अति संवेदनशील जोन पांच की बात करें इसमें रुद्रप्रयाग (अधिकांश भाग), बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिले आते हैं। ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी व अल्मोड़ा जोन चार में हैं और देहरादून व टिहरी दोनों जोन में आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

इससे पहले नौ नवंबर को भूकंप के झटके उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए थे। प्रदेश में तड़के दो बार भूकंप आया था। रात करीब दो बजे के बाद सुबह 6.27 बजे दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का पहला केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। दूसरा केंद्र पिथौरागढ़ रहा, जिसकी तीव्रता 4.3 थी।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad