लालकुआं : काठगोदाम एक्सप्रेस से देहरादून जा रही महिला के गले से लालकुआं रेलवे स्टेशन में मंगलसूत्र लूट के भागा लुटेरा

खबर शेयर करें -

लालकुआं रेलवे स्टेशन लुटेरों का अड्डा बनता जा रहा है। सोमवार को फिर एक महिला के गले से लुटेरों ने मंगलसूत्र तोड़ लिया और फरार हो गए। देहरादून पहुंच कर महिला ने जीआरपी थाने में शिकायत की, जहां से मामला जीआरपी थाना काठगोदाम को ट्रांसफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, लिफ्ट लेने वाली महिला गंभीर

रेस कोर्स ऑफीसर्स कालोनी देहरादून निवासी गीताजंली महेरा पत्नी विजय सिंह मेहरा ने जीआरपी थाना काठगोदाम को दी तहरीर में लिखा, वह पांच सितंबर को ट्रेन संख्या 14119 काठगोदाम एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-वन में देहरादून की यात्रा कर रही थीं। सोमवार को ट्रेन लालकुआं से जैसे ही रवाना हुई तभी भीड़ से एक व्यक्ति ने खिड़की के अंदर हाथ डालकर उनके गले से मंगलसूत्र खींच लिया और फरार हो गया। जीआरपी थाना प्रभारी नरेश कोहली ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जेल पहुंची घरेलू सहायिका, चोरी का खुलासा करने में शिक्षक ने निभाई अहम भूमिका
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अंधेरे के आगोश में हाईवे: हल्दूचौड़ चौराहे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से भिड़े तीन वाहन, छह घायल