लालकुआं-किच्छा हाईवे के किनारे झाड़ियों में 53 वर्षीय धारचूला निवासी का शव मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: एनएच-87 लालकुआं-किच्छा हाईवे के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है. शव की शिनाख्त 53 वर्षीय नंद गिरि (निवासी धारचूला) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक नंद गिरी पशुपालन विभाग का कर्मचारी था. नंद गिरि का बेटा देहरादून एसडीआरएफ में तैनात है.

गौर हो, पंतनगर थाना क्षेत्र के एनएच 87 लालकुआं-किच्छा हाईवे के किनारे शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तलाशी के दौरान मृतक के कपड़ों से एक पैन कार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम नंद गिरि निवासी धारचूला लिखा है. साथ ही जेब से एक बिजली का बिल व कुछ नकदी भी मिली है.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि नंद गिरि धारचूला में पशुपालन विभाग में काम करता था. पुलिस ने बरामद सभी चीजों को सील करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. आशंका जताई जा रही है नंद गिरि किसी वाहन की चपेट में आया होगा, जिससे उनकी मौत हुई है. नंद गिरि का बेटा देहरादून में एसडीआरएफ में तैनात है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें