लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला बिंदुखत्ता निवासी आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.

बहला-फुसलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म: लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी थी, जिसमें बताया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी घर से लापता है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी (पीड़िता) का केस दर्ज कर जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें 👉  मानवता की मिसाल: कैंसर अस्पताल, प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से अनाथ मासूम बच्ची सुरक्षित लौटी पिथौरागढ़

पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद: उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि बिंदुखाता निवासी सौरव बिष्ट नाम का युवक नाबालिग (पीड़िता) को बहला-फुसला अपने साथ भगाकर ले गया है. नाबालिग (पीड़िता) की खोज के लिए टीमें गठित की गई और नाबालिग को बरामद किया गया. मेडिकल जांच और किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया.

यह भी पढ़ें 👉  कर डाली पति की हत्या, तीन साल से चल रहा था अफेयर, खुल न जाए रिश्ते का 'राज', क्या यही था कारण

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी: दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि कोतवाली लालकुआं में पंजीकृत मुकदमे में धारा 64/351(2)/126(2)/78(1)(I)/308(2) पॉस्को BNS के तहत मुकदमे में वृद्धि कर आरोपी सौरभ बिष्ट उर्फ सुंदर को गोला नदी किनारे रोड से गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि इससे पहले पिथौरागढ़ में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी और 50 हजार का जुर्माना लगाया था.

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर रफ्तार का कहर: बेरीपड़ाव हादसे के बाद वीआईपी गेट रेलवे पुल के पास दर्दनाक हादसा, 4 दिन में 4 मौतों से दहशत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad