लालकुआं : कोतवाली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने संयुक्त रूप से लालकुआं, बिंदुखत्ता और बरेली रोड क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

खबर शेयर करें -

लालकुआं : कोतवाली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने संयुक्त रूप से लालकुआं, बिंदुखत्ता और बरेली रोड क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
पुलिस की प्रभाविकता और जनता के पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने के लिए अपराध व कानून व्यवस्था के मद्देनजर संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए पुलिस बल एवं रेपिड एक्शन फोर्स ने दल बल के साथ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

इस दौरान उप निरीक्षक मो.यूनुस व कोतवाली पुलिस बल तथा रैपिड एक्शन फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट सत्यवीर सिंह चौधरी, निरीक्षक नरदेव सिंह चौधरी समेत 40 आरएएफ सशस्त्र प्लाटून के साथ लालकुआं क्षेत्र में फ्लैग मार्च में शामिल थे। इस दौरान उक्त सशस्त्र बल ने लालकुआं के सभी संवेदनशील तथा अतिसंवेदन शील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने कहा कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की कानून व्यवस्था व संवेदनशीलता का सूक्ष्मता से अध्ययन कर जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने हेतु फ्लैग मार्च संपन्न कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद