लालकुआं क्षेत्र में कांग्रेसी नेताओं ने ग्रामीणों के बीच जाकर लोगों से की मुलाकात, पार्टी की मजबूती पर चर्चा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है और अपनी खोई जमीन को तलाश कर रही है. वहीं, कांग्रेसी नेताओं ने लालकुआं क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच जाकर लोगों से मुलाकात की. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती पर चर्चा की.

वहीं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेसी गांवों में रात्रि प्रवास कर रहे हैं यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा. इस दौरान विकास को लेकर चर्चा की जाएगी. इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता के अलावा पार्टी के बड़े नेता भी शामिल हैं. गौर हो कि गांवों में रात्रि प्रवास के जरिये कांग्रेस बूथ स्तर पर अपने को मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है.

पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता प्रवास के दौरान लोगों से मुलाकात करेंगे. साथ ही मेनिफेस्टो को लेकर चर्चा की जा रही है. रात्रि प्रवास में कांग्रेस पार्टी गांव के विकास के लिए मंथन कर रही है. पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर रात्रि प्रवास कर गांधी की विचारधारा को गांव के व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम कर रही है. साथ ही आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया जा रहा है. रात्रि प्रवास के जरिये पार्टी को मजबूत किया जा रहा है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब