लालकुआं : घर से नाराज होकर निकले नाबालिक तीन बच्चो को 24 घंटे बाद पुलिस ने किया सकुशल बरामद

खबर शेयर करें -

लालकुआं: स्वजनों से नाराज होकर तीन नाबालिक दोस्त घर से भाग गए, स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को बरामद कर लिया है।

बुधवार की प्रातः 10 को नगीना कालोनी निवासी सुधीर कुमार के 15 वर्षीय पुत्र शुभम, हर प्रसाद वर्मा के 15 वर्षीय पुत्र अनिल व विनोद के 11 वर्षीय पुत्र विकास स्वजनों से नाराज होकर घर से भाग गए, परिजनों द्वारा उनकी काफी तलाश की गई परंतु उनका कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिजनों द्वारा मामले की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई

हरकत में आई पुलिस ने हल्दुचौड़ चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह व उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में बच्चों की तलाश शुरू कर दी, गुरुवार की शाम को पुलिस ने तीनों को सकुशल बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह घर से निकलकर सीधा रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां से वह ट्रेन द्वारा काशीपुर फिर मुरादाबाद पहुंचे, उनके पास मात्र चार सौ रुपए थे,पैसे खर्च होने पर वह रामनगर के रास्ते घर को आ रहे थे। इधर बच्चों की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad