लालकुआं : तीन पानी निवासी ग्रामीण का था मोटाहल्दू के नहर में मिला शव

खबर शेयर करें -

लालकुआं: मोटाहल्दू के जयपुरबीसा की नहर में हल्द्वानी की ओर से बहकर आया व्यक्ति का शव बरामद किया है, मृतक तीनपानी हल्द्वानी निवासी महेश पंत पुत्र हरी दत्त के रूप में की गई, पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हल्दूचौड़ पुलिस चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि जयपुर बीसा प्राइमरी विद्यालय के ठीक पीछे नहर में बह कर अज्ञात व्यक्ति का शव आया है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला और उसकी शिनाख्त करने के प्रयास शुरू किए, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त तीन पानी हल्द्वानी में किराए के मकान में रहने वाले महेश पंत पुत्र हरिदत्त पंत उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

मृतक किसी दुकान में काम करता था, चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि मृतक मूल रूप से द्वाराहाट रानीखेत का रहने वाला है, प्रथम दृष्टया नहर में बहने के कारण मौत की आशंका लग रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार