लालकुआं : तेज रफ्तार बाइक खड़े टेंपो से टकराई, एक युवक की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन विकास निगम डिपो नंबर पांच के पास तेज रफ्तार बाइक खड़े टेंपो से टकरा गई. जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

बताया जा रहा है कि घायल तीनों बाइक सवार उत्तर प्रदेश के बहेड़ी के रहने वाले हैं. बाइक सवार लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नंबर 5 के पास खड़े टेंपो में उनकी बाइक पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार हाईवे पर दूर जा गिरे, जबकि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. पुलिस प्रशासन ने 108 की मदद से तीनों को अस्पताल भेजा, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें