लालकुआं : नगीना कॉलोनी निवासियों ने जिला प्रशासन वह रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर नगर में निकाला जुलूस

खबर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल)। रेल प्रशासन की ओर से नगीना कॉलोनी से अतिक्रमण हटाए जाने के नोटिस पर गुस्साएं लोगोें ने नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बृहस्पतिवार को नगीना कॉलोनी के लोगों ने रेलवे प्रशासन उनके घर उजाड़ कर उन्हें बेघर करने की कोशिश कर रहा है। कहा कि यदि रेलवे ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। साथ ही कहा कि वह मांग पूरी होने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
करीब एक घंटे तक कॉलोनी के लोगों ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया और बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सचिन कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि पूर्व में रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के दौरान 50 मीटर की दूरी तक जगह खाली करने का निर्णय लिया था लेकिन अब पूरी कॉलोनी ही खत्म करने के लिए रेलवे कुचक्र रच रहा है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय को किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान