लालकुआं : पत्नी कर रही थी खाना खाने की जिद, नशेड़ी पति ने फोड़ा सिर

खबर शेयर करें -

शहर में होली के मौके पर मामूली कहासुनी में पत्नी-पत्नी के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना गहरा गया की मारपीट में बदल गई. घटना में पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं और पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के नगीना कॉलोनी में होली खेल रहे ओमपाल से उसकी पत्नी खाना खाने की जिद कर बैठी. पति ने आवेश में आकर पत्नी के सिर में ईंट दे मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में महिला का निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया. जिसके बाद महिला कोतवाली पहुंच गई और पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

पुलिस ने महिला की गुहार पर तत्काल कार्रवाई की और पति को गिरफ्तार करने पहुंची. लेकिन पति नशे की हालत में मिला. फिलहाल महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ अपने मायके चली गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad