लालकुआं : पुलिया के नीचे बने तालाब में युवक के शव की अभी भी नहीं हुई शिनाख्त

खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां वीआईपी गेट के समीप रूद्रपुर को जाने वाली रेलवे लाइन के समीप पुलिया के नीचे बने तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अब तक शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है।
यहां वीआईपी गेट के पास रूद्रपुर को जाने वाली रेलवे लाइन के समीप पुलिया के नीचे बने तालाब में रविवार की दोपहर बाद एक युवक का शव पानी के तालाब में तैरता हुआ लोगों को दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए, उनकी मौजूदगी में पुलिसकर्मियों द्वारा मृतक के शव को तालाब से निकलवा कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने बताया कि युवक का कद करीब 5 फुट 6 इंच है, जो पीली शर्ट व नीला लोअर पहना हुआ है, मृतक के पास से एक जहर की पुड़िया मिली है, जिसपर क्लिक फाश लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि शव लगभग एक दिन पुराना लग रहा है, तथा उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच हो सकती हैं, उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया युवक द्वारा सुसाइड किए जाने की संभावना लग रही है परंतु पुलिस द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद


उन्होंने कहा कि आस-पास के क्षेत्रों में मृतक युवक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार