लालकुआं पुलिस ने जब्त की 10 पेटी मदिरा, कार चालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का इन दिनों जोर है. प्रत्याशी किसी भी तरह चुनाव जीतना चाह रहे हैं. ऐसे ही एक प्रत्याशी की मंशा पुलिस ने नाकाम कर दी. लालकुआं कोतवाली पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 10 पेटी अंग्रेजी ब्रांड की अवैध शराब पकड़ी है. साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पकड़ी गई शराब को चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन के तौर पर दिया जाना था.लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसकी कार से 10 पेटी शराब बरामद की है. पकड़े गए आरोपी का नाम सुरेंद्र सिंह बोरा है. सुरेंद्र सिंह बोरा लालकुआं बोरिंग पट्टी का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसकी कार से 10 पेटी शराब बरामद की है. पकड़े गए आरोपी का नाम सुरेंद्र सिंह बोरा है. सुरेंद्र सिंह बोरा लालकुआं बोरिंग पट्टी का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां से लेकर आया है और किसको सप्लाई दी जा रही थी. प्रथम दृष्टया पाया गया है कि शराब को चुनाव के दौरान प्रयोग किया जाना था. आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad