लालकुआं : पुलिस ने जिला बदर को दवाई फार्म से 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

गुंडा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई गई

खबर शेयर करें -

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान प्रचलित है। विगत कुछ दिनों में थाना लाल कुआं क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके एसपी सिटी ,क्षेत्राधिकारी लाल कुआं व प्रभारी निरीक्षक व एस एस आई कोतवाली लाल कुआं द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसी क्रम में दिनांक 23/05/2022 को सुंदर सिंह बिष्ट उर्फ़ देवा पुत्र शेर सिंह निवासी शास्त्री नगर थर्ड बिंदुखत्ता लाल कुआं नैनीताल उम्र 24 वर्ष को एक आदत तमंचा 315 बोर में दो जिंदा कारतूस के साथ जुर्म धारा 25A.ACT में गंदा नाला पुल दवाई फार्म के पास से गिरफ्तार कर थाना लाल कुआं पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

क्योंकि अभियुक्त के विरुद्ध 15 जनवरी 2022 को जिला बदर की कार्रवाई की गई थी तथा अभियुक्त को जनपद की सीमा से बाहर छोड़ा गया था तथा आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया था जिन का उल्लंघन करने के पश्चात अभियुक्त सुंदर सिंह उर्फ देवा के विरुद्ध 10 गुंडा अधिनियम के तहत अलग से कार्यवाही अमल में लाई गई है

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम कोतवाली लाल कुआं टीम में
उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी बिंदुखत्ता
कांस्टेबल राजेश कुमार
कांस्टेबल त्रिलोक सिंह
कॉन्स्टेबल कमल बिष्ट शामिल थे

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad