लालकुआं पुलिस ने पकड़ी साढ़े आठ लाख की स्मैक

खबर शेयर करें -

लालकुआ: कोतवाली पुलिस व
एसओजी की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को 82 ग्राम अवैध स्मैक केेेे साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीम करीब साढ़े आठ लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी उत्तर प्रदेश से स्मैक खरीदकर लालकुआ व हल्द्वानी के ग्रामीण में महंगे दामों में बेचा करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम हरबंस सिंह ने बताया कि स्मैक की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में शानिवार कि रात्रि पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत स्लीपर फैक्ट्री को जाने वाले रास्ते के समीप आईटीबीपी केम्प के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। जिस के पास से पुलिस को 82 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ।पकड़ी गई स्मैक कि कीमत साढ़े आठ लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बाबू हंसन पुत्र मीर हसन निवासी नगीना कालोनी थाना लालकुआ रूप में हुई है। स्मैक तस्कर ने पुलिस को बताया वह गरीब है और बिमार रहता हे जिसके पैर का आपरेशन भी हुआ है। साथ ही स्वयं स्मैक का नशा करता है नशे और अन्य शौक को पूरा करने के लिए उसने स्मैक तस्करी का रास्ता अपनाया। पुलिस टीम में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ,कोतवाल संजय कुमार, बरिष्ठ उपनिरीक्षक बलंवत सिंह कम्बोज,उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत,कास्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक सिह,अशोक रावत, रमेश नाथ,अनिल शर्मा, तरूण मेहता शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश