लालकुआं पुलिस ने पकड़े साढ़े छह लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ दो तस्कर, किच्छा से हल्द्वानी ले जाई जा रही थी स्मैक

खबर शेयर करें -

लालकुआं: कोतवाली पुलिस ने 62 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी किच्छा से बस में बैठ कर हल्द्वानी में स्मैक की आपूर्ति करने जा रहे थे।
सोमवार की शाम को सहायक पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के नेतृत्व में एनडीटीएफ, एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीम सुभाष नगर बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस द्वारा शिक्षा की ओर से आ रही बस को रोककर चेकिंग शुरू की तो बस के पिछले दरवाजे से 2 लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा कर दोनों को पकड़ा गया। तलाशी ली गई तो उनके पास से 62 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमशः यूनिस अली पुत्र हुसैन शाह वार्ड नंबर 19 बहेड़ी व रामप्रसाद पुत्र किशनलाल फुल बट्टा किच्छा उधम सिंह नगर बताया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर

सहायक पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई इसमें की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपया है ।आरोपी किच्छा से स्मैक लाकर हल्द्वानी मैं सप्लाई करने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया

यह भी पढ़े 👉 जाट रेजिमेंट में 10वीं पास के लिए कुक सहित इन पदों पर नौकरियां, 20000 होगी तनख्वाह 

पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, एसओजी एचसीपी दीपक अरोड़ा, एसओजी कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कुंदन कठायत, कांस्टेबल प्रह्लाद सिंह,।कांस्टेबल आईआरबी बीरू सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad