लालकुआं : पूर्व सैनिक की बेटी की विदाई होते ही पूर्व सैनिक को उसी के ससुरालियों ने मार-मार कर किया अधमरा

खबर शेयर करें -

लालकुआं : एक पूर्व सैनिक की बेटी की विदाई होते पूर्व सैनिक को उसी के ससुरालियों ने मार-मार कर अधमरा कर दिया। उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके भाई ने कोतवाली में पूर्व सैनिक की सास, ससुर, पत्नी और साले के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में खटीमा के टिगरी मुड़ाई गांव निवासी आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि उनका छोटा भाई जोगा सिंह बिष्ट अपने परिवार के साथ हल्दूचौड़ के दुम्का बंगर गांव में अपने ससुराल के पास मकान बनाकर रह रहा है। आनंद बिष्ट का कहना है कि ये लोग अब पिछले ढाई साल से जोगा सिंह के साथ मारपीट कर रहे हैं। आनंद सिंह के अनुसार आठ दिसंबर की रात को जोगा सिंह की लड़की की शादी हुई है। नौ दिसंबर को इन लोगों ने फिर से जोगा सिंह बिष्ट को घर से निकालने के लिए बुरी तरह से मारा पीटा। आनंद के अनुसार जोगा सिंह हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती है उसकी पसली टूट गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पुलिस ने चारों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा