लालकुआं : बरेली पैसेंजर का इंजन हुआ फैल, वीआईपी गेट और गौला रोड क्रॉसिंग बंद होने से घंटो जाम

खबर शेयर करें -

बरेली से लालकुआं आने वाली यात्री रेलगाड़ी का इंजन फेल होने से ट्रेन डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लालकुआं के आउटर सिग्नल पर खड़ी रही। लालकुआं स्टेशन प्रबंधन का कहना है कि दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को गंतव्य तक लाने की तैयारी की गई।

इस दौरान वीआईपी गेट और गौला रोड क्रॉसिंग बंद होने से डेढ़ घंटे से जाम लगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात 10 बजे बरेली से लालकुआं को आने वाली यात्री रेलगाड़ी लालकुआं आउटर सिग्नल पर पहुंची। थोड़ा रुकने के बाद जैसे ही चालक ने रेलगाड़ी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो इंजन आगे नहीं बढ़ा। चालक के सभी प्रयासों के बावजूद रेलगाड़ी आगे नहीं बढ़ी तो उसने स्टेशन के कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी

गनीमत रही रात में लालकुआं और बरेली स्टेशन के बीच रेलगाड़ियों का आवागमन नहीं होने से अन्य रेलगाड़ी के संचालन में विलंब नहीं हुआ। रात्रि एक घंटे बाद भी लालकुआं रेलवे स्टेशन से इंजन आउटर सिग्नल पर नहीं पहुंच सका था।
इधर, स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह ने बताया कि वह लालकुआं से दूसरा इंजन लेकर आउटर सिग्नल की ओर गए। दूसरे इंजन से यात्री रेलगाड़ी को लालकुआं स्टेशन पर लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad