लालकुआं : बिन्दुखत्ता निवासी युवक ने पड़ोसी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए खाया जहर, जांच शुरू

खबर शेयर करें -

लालकुआं : बिन्दूखत्ता में एक व्यक्ति को कर्ज लेना इतना महंगा पड़ा कि वह अपनी जान तक देने पर मजबूर हो गया, पीडित ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे गम्भीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीडित के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने पूरी सच्चाई का जिक्र किया है वही पीडित कि पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय कि गुहार लगाई है।

बताते चलें कि लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत विकासपुरी द्वितीय खैरानी बिन्दूखत्ता निवासी दीपा रावत पत्नी प्रबल रावत ने कोतवाली में तहरीर देते कहा कि उसके पति प्रबल रावत ने लगभग तीन बर्ष पूर्व निजी परेशानियों के चलते एक लाख रुपए अपने पड़ोसी निवासी विकासपुरी द्वितीय बिन्दूखत्ता से ब्याज पर लिया था, इसके बदले उसके पति ने उक्त व्यक्ति को ब्लैन्क चैक भी दिये। वही पीडित ने बताया कि तीन महीने बाद उसके पति ने खुदका अपना एलपी ट्रक उक्त व्यक्ति को बेच दिया इसके बाद उसको सिर्फ़ 30 हजार रुपए वापस देने थे कुछ समय बाद उसके पति ने अपनी जमीन नवीन को बेच दी जिसके एवज 2 लाख रुपए बयाना उक्त व्यक्ति से ले लिया था, लेकिन बाद में सौदा रदद हो जाने के बाद पहले कि बची रकम व अतिरिक्त 15 हजार और ब्याज का पैसा उक्त व्यक्ति को वापस कर हिसाब किताब बराबर कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

हिसाब किताब बराबर होने के बाद उसके पति ने दिये ब्लैन्क चैक वापस मांगें तो उसने चैक देने से मना कर दिया तथा उसके फोन भी उठाना बंद कर दिया।इसी बीच उक्त व्यक्ति उसके पति को ब्लैकमेल करने लगा तथा कहने लगा तेरे चैक में 4 लाख रुपए कि रकम भरकर तुझे ब्लैकमेलिंग में जेल भिजवा दुगां ।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

वही उक्त व्यक्ति और उसके साथियों द्वारा मिल रही लगातार तरह तरह की धमकियों से उसके पति कि हालत बिगडती चली गई तथा वह परेशान रहने लगा उसने बताया कि आज सुबह लगभग 11-30 बजे उक्त व्यक्ति वह उसके साथी उसके घर आ धमके और उसके पति को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए दस लाख रुपए का क्लैम लेने कि धमकी देने लगे इससे तंग आकर उसके पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

जिन्हें गम्भीर हालत में सुशीला तिवारी हल्द्वानी में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है उसने बताया कि उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें पुरी सच्चाई का पता चला इधर पीडित की पत्नी ने कोतवाली पुलिस से आरोपी तथा उसके अन्य साथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की मांग है फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad