लालकुआं : बिस्तर पर सो रहे 10 वर्षीय देवराज को काटा सांप ने, छिन गया मां-बाप का लाडला बेटा

खबर शेयर करें -

बरसात के समय सांपो के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट स्थित राजीव नगर बंगाली कालौनी में सांप के काटने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हुई है बालक के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

बताया जा रहा है कि बालक घर पर सौ रहा था इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, सुरेंद्र छाबड़ा को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व ,पंजाबी समाज में खुशी की लहर

बताया जा रहा है कि वीआईपी गेट दो किलोमीटर स्थित राजीव नगर बंगाली कालौनी में रहने वाले अतुल कुमार का 10 बर्षीय बेटा देवराज अपने घर पर सौ रहा था इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया इसकी जानकारी परिवार को तब लगी जब देवराज को उठाने के लिए उसे पिता ने आवाज दी लेकिन काफी देर तक जब देवराज नही उठा तो देखा कि सांप ने उसको डंस रखा है. परिजन उसे उपचार के लिए आनन फानन में लालकुआँ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बालक के मौत से माता पिता और परिजनों में मातम छा गया है.माँ का रो रो कर बुरा हाल है.फिलहाल घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है.

यह भी पढ़ें 👉  थाने में घुसे दो गुलदार, कुत्ते का पीछा करते हुए पहुंचे बैरक; पुलिस कर्मियों के शोर मचाने पर भागे
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार 'हपिडा स्काईनेक्स': 12 साल बाद पूरा हुआ आसमान में उड़ने का सपना