लालकुआं : बेकाबू होकर खाई में जा गिरा सरसों के तेल से भरा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल
सड़क हादसे को लेकर एक बड़ी खबर लालकुआं से सामने आ रही है यहा के कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर पुलिस चौकी चेक पोस्ट के पास बरेली नैनीताल हाईवे पर खाई में केंटर ट्रक के पलटने से ट्रक का चालक घायल हो गया यही नहीं ट्रक में रखें सरसों के तेल के डिब्बे को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह बरेली से हल्द्वानी को सरसों के तेल के डिब्बे से भरा केंटर हाईवे पर जा रहा था इस दौरान जंगल से निकलकर एक नीलगाय ट्रक के आगे जा पहुंची जिसे ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई ।

घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर ड्राइवर को बाहर निकाला. ड्राइवर को तत्काल हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बता दें जिस स्थान पर नीलगाय की वजह से ये हादसा हुआ है. उसी इलाके में एक हफ्ते पहले एक हाथी भी ट्रेन की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. इस इलाके में जंगली जानवर आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं.

