लालकुआं : बैंक का कर्ज चुकाने के लिए बना स्मैक तस्कर, आरोपी को गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है. चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 58 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं, पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब ₹6 लाख से अधिक के बताई जा रही है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

लालकुआं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश मीरगंज बरेली निवासी सचिन स्मैक की खेप को लालकुआं सप्लाई करने आ रहा है. सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस जिसे ही इसे रुकने का इशारा किया तो ये पुलिस को देखकर वापस भागने लगा. शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ा तो उसके पास से 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत लगभग 6 लाख से अधिक है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्तमान समय में लालकुआं में किराए में रहकर का कारोबार कर रहा था. बैंक का कर्ज होने के चलते वह स्मैक की तस्करी कर रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad