लालकुआं में अग्निकांड से लाखों रुपये की बीड़ी जली

खबर शेयर करें -

लालकुआं: क्षेत्र के वीआईपी गेट बंगाली कालौनी में बीड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। अग्निकांड में लाखों रुपए की नगदी व बीड़ी के बंडल जलकर राख हो गए है। राजस्व विभाग द्वारा मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया।
सोमवार की प्रात: वीआईपी गेट बंगाली कालौनी निवासी तपन राय पुत्र बापी राय के बीड़ी के लघु उद्योग में अचानक आग लग गई। जब तक आस पास के लोगों द्वारा आग को बुझाया जाता तब तक आग ने लाखों रुपए की नगदी व बीड़ी के बंडल राख कर दिए। पीडि़त तपन के अनुसार अग्निकांड में डेढ़ लाख रुपये की नगदी के अलावा लाखों रुपए की बीड़ी के बंडल जलकर राख हो गए। इधर मौके पर पहुंचे भाजपा नेता पवन चौहान की सूचना पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। जिन्होने नुकसान का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट पे्रषित कर दी है। भाजपा नेता पवन चौहान समेत तमाम लोगों ने पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। इधर पीडि़त द्वारा कोतवाली पुलिस में लिखित शिकायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?