लालकुआं में अधिवक्ता के साथ मारपीट के खिलाफ हल्द्वानी में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। घोड़ानाला क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस और एडवोकेट के बीच हुई मारपीट के बाद अधिवक्ता की पिटाई से अक्रोशित अधिवक्ताओं ने हल्द्वानी जजी कोर्ट में धरना प्रदर्शन किया, इस दौरान उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।


रविवार को घोड़ानाला क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे खेत में कब्जे को लेकर विवाद के बाद एक पक्ष के अधिवक्ता एसडी जोशी का वीडियो बनाने को लेकर बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज मनोज चौधरी के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा की दोनो के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद पुलिस अधिवक्ता को कोतवाली ले आई और उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत तमाम संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसके बाद माले नेता बहादुर सिंह जंगी के नेतृत्व में भारी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के तमाम अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया। इधर अधिवक्ता को पिटाई व उसके खिलाफ की गई कार्यवाही के विरोध में सोमवार को हल्द्वानी जजी कोर्ट में अधिवक्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने व मुकदमा वापस लेने की मांग की, चेतावनी दी की उनकी मांगे नही मानी गई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

सभा के बाद लिया जाएगा निर्णय

हल्द्वानी: हल्द्वानी बार कार्यकारिणी के बैनर तले सुबह ही सभी लोग जजी परिसर में जुट गए। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बिन्दुखत्ता में पुलिस ने पहले अधिवक्ता संग अभद्रता की। उसके बाद गलत मुकदमा दर्ज कर लिया। परिहार के मुताबिक जजी परिसर में दोपहर में आम सभा बुलाई गई है। जिसमें इस मामले को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल