लालकुआं में किच्छा से 72 नशे के इंजेक्शन ला रहा तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

लालकुआं: कोतवाली पुलिस में 72 नशे की इंजेक्शन के साथ किच्छा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार की शाम को कोतवाल संजय कुमार के नेतृत्व में गठित एन्टी ड्रग्स की टीम द्वारा सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा किच्छा से बाइक द्वारा आ रहे एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। जिसके पास से 72 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। जिस पर पुलिस ने उसे अपनी हिरासत ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर

पूछताछ में उसने अपना नाम पता संजय कश्यप पुत्र कल्लू कश्यप निवासी वार्ड नंबर 11 टीचर्स कालोनी थाना किच्छा उधम सिंह नगर बताया। युवक किच्छा से नशे के इंजेक्शन लाकर लालकुआं व बिन्दुखत्ता क्षेत्र में बेचने के फिराक में था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, आरक्षी तरुण मेहता, आरक्षी गंगा सिंह थे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

इधर सहायक पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad