लालकुआं में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक दर्जन से अधिक दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, सैंपल फेल होने पर होगी कार्रवाई

खबर शेयर करें -

लालकुआं: त्योहारों के मद्देनजर मिलावट खोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामारी अभियान शुरू कर दिया है. इसी के मद्देनजर नैनीताल के लालकुआं में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 1 दर्जन से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जिसको जांच के लिए लैब में भेजा है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के नेतृत्व में टीम द्वारा लालकुआं के मिठाई, परचून की दुकान के अलावा अन्य दुकानों पर खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए.

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने बताया कि मिठाई के दुकानों पर मिठाई के सैंपल के अलावा, मावा, चॉकलेट, सरसों का तेल, रिफाइंड के अलावा कई अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं. उन्होंने कहा कि इन खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना जताई गई है. ऐसे में रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अलावा दीपावली के मद्देनजर सीमावर्ती राज्यों से मावा आने की शिकायत भी मिल रही है, जिसकी सैंपलिंग की जा रही है. उन्होंने बताया कि नमूने फेल होने के बाद दुकानदार और उत्पादनकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा