लालकुआं में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोहन सिंह बिष्ट को तोला लड्डुओं से

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने भारी अंतर से जीत हासिल की है. मोहन सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराया है. अपनी जीत के बाद मोहन सिंह बिष्ट जगह-जगह घूम रहे हैं और कार्यकर्ताओं और लोगों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. इसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालकुआं में मोहन सिंह बिष्ट को लड्डू से तौला। कार्यकर्ताओं ने मोहन सिंह बिष्ट को एक तरफ बड़े कांटे पर बिठाया और दूसरी तरफ लड्डू रख दिए। इस दौरान मोहन सिंह बिष्ट ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोहन सिंह बिष्ट ने जनता के बीच अपनी पकड़ बनाते हुए जिस तरह हरीश रावत को हराया, वह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. आपको बता दें कि हरीश रावत को 17,500 से ज्यादा वोटों से हराने के बाद बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

इस दौरान कार्यकर्ता एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई देते नजर आए। मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्होंने लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के अपार समर्थन के कारण जीत हासिल की है।