लालकुआं में भारी बरसात के चलते निगम की लकड़ी बही, घरो में घुसा पानी साथ ही रेलगाड़िया भी प्रभावित

खबर शेयर करें -

लालकुआं: देर रात से लगातार हुई बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लालकुआं में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से जहां रेलगाड़ियां प्रभावित हुई है। वही वन विकास निगम के डिपो नंबर 3 से पानी के साथ भारी मात्रा में लकड़ी के गिल्टे बह गए । जबकि नगर व आसपास की कई कालोनियों में लोगो के घरों में पानी बह गया ।
शुक्रवार की रात से लगातार आ रही बारिश के कारण लालकुआं रेलवे स्टेशन में पानी भर गया। जिस कारण काशीपुर से बरेली जाने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी को आउटर सिंग्नल पर ही खड़ा करना पड़ा। रेलवे ट्रैक से पानी साफ करने वक्त सिग्नल में आई तकनीकी खामी को दूर करने पर करीब 2 घंटे बाद रेलगाड़ी को बरेली को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि पानी कम होने के बाद लाइनों को निरीक्षण के बाद ही रेलवे ट्रेक में हुए नुकसान का पता चल पाएगा। इसके अलावा नगर व आसपास की बजरी कंपनी, नगीना कॉलोनी, खड्डी मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी समेत कई मलिन बस्तियों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिससे क्षेत्र वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा वन विकास निगम के डिपो नंबर तीन में बाढ़ की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा

डिपो से पानी के साथ-साथ भारी मात्रा में बेशकीमती लकड़ी के गिल्टे बजरी कंपनी समेत अन्य कॉलोनियों व बाहरी क्षेत्रों में बह गए। कई घरों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही लोगों का राशन पानीय व अन्य समान पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत

बजरी कंपनी निवासी लवली गिल समेत तमाम लोगों ने बताया कि पानी लोगों के घरों में घुसकर तबाही मचा रहा है। ग्रामीण आधी रात से सोए नहीं हैं। कई घरों की दीवारें टूटने के साथ ही कॉलोनी वासियों का सारा सामान पानी में भीग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad