लालकुआं में रेलवे ट्रैक पर बरसात का पानी आने के चलते कई ट्रेनों का संचालन ठप

खबर शेयर करें -

लालकुआं :कुमाऊं मंडल में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. वहीं, लालकुआं में रेलवे ट्रैक पर बरसात का पानी आने के चलते कई ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है. रेलवे प्रशासन पानी कम होने का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. साथ ही जलभराव से रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है.

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं, बारिश का पानी लालकुआं रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के ट्रक में जा पहुंचा है. जिस कारण कई ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है और सिंग्नल प्वाइंट ने भी काम करना बंद कर दिया है. रेलवे प्रशासन रेलवे ट्रैक से पानी कम होने का इंतजार कर रहा है. पानी के चलते रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हुआ है. वहीं, पानी कम होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन हो सकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन

लालकुआं रेलवे स्टेशन के अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा असर काशीपुर से बरेली जाने वाली रेलवे ट्रैक पर पड़ा है, जहां ट्रैक पर एक फीट से ज्यादा पानी जमा हो गया है. वहीं, काशीपुर से बरेली को जाने वाली ट्रेन को आउटर सिंग्नल पर ही खड़ा करना पड़ा है. उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक से पानी कम होने के बाद लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad