लालकुआं : मौसी के घर रिश्तेदारी में आया किशोर पड़ोस की लड़की को लेकर हुआ फुर्र

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में निवास करने वाली किशोरी को मौसी के घर रिश्तेदारी में आया किशोर बहला-फुसलाकर भगा ले गया. किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों की खोजबीन तेज कर दी है.

क्षेत्र की श्रमिक बस्ती में निवास करने वाले परिवार के पड़ोस में उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र से आया किशोर 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर रफूचक्कर हो गया. घटना की सूचना जैसे ही किशोरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने स्थानीय कोतवाली में आकर प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने लापता दोनों की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त

उप निरीक्षक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि किशोरी के पड़ोस में ही रहने वाले एक परिवार के घर में उक्त किशोर रिश्तेदारी में आया था जो कि किशोरी को लेकर फरार हो गया है. पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि किशोरी की उम्र 15 वर्ष जबकि किशोर की उम्र 16 वर्ष है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान