लालकुआं : राहुल छिमवाल के कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार, बाटी मिठाइयां
लालकुआं। वरिष्ठ युवा कांग्रेसी राहुल छिमवाल को कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष निर्वाचित करने पर लालकुआं, बिंदुखत्ता और बरेली रोड क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन में और अधिक सक्रियता बढ़ने एवं मजबूती आने की उम्मीद व्यक्त की है।
यहां नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान वरिष्ठ युवा कांग्रेसी राहुल छिमवाल को संगठन का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि नए युवा जोश वाले व्यक्ति को जिलाध्यक्ष की बागडोर सौंपने से संगठन में जहां चुस्ती फुर्ती आएगी वही मजबूती भी मिलेगी, तथा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव एवं 2023 में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भी इसका काफी लाभ कांग्रेस को होगा।

उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, रविशंकर तिवारी, बीना जोशी, भुवन पांडे, जीवन कबड़वाल, बिंदुखत्ता के कांग्रेसी नेता प्रमोद कॉलोनी, पुष्कर दानू कमल दानू, हरीश बिसोंती, मोहन अधिकारी, बलवंत सिंह दानू, राजेंद्र चौहान, देवी दत्त पांडे सहित भारी संख्या में कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार किया है।
राहुल छिमवाल के ज़िला कांग्रेस कमेटी नैनीताल जिला अध्यक्ष बनने पर हल्दूचौड़ के कांग्रेस जनों उन्हें बधाई दी और मिष्ठान वितरण किया कांग्रेस जनो ने कहा कि राहुल छिमवाल एक युवा है उनके जिला अध्यक्ष बनने से युवाओं में एक नया जोश होगा उनको बधाई देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेशचंद्र कबड्वाल, ब्लाक अध्यक्ष हल्दूचौड़ कैलाश चन्द्र दुम्का, नंदकिशोर कपिल, हेमवती नंदन दुर्गा पाल, दयाकिशन कबड्वाल, कैलाश बमेटा, दयाकिशन बमेटा, केशव दत्त कबड्वाल, मुकेश दुर्गापाल, प्रमोद गरवाल कमलेश बमेटा, हरिसिंह बिष्ट, चंद्रबल्लभ खोलिया, महेश चंद दुम्का, भास्कर भट्ट, मोहन जीना, राकेश जोशी, रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र बिष्ट, उमेश फुलारा, रमेश तिवारी, जीवन दुम्का, खीमानंद दुम्का,आदि प्रमुख थे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

