लालकुआं : लड़के पक्ष को अश्लील फोटो भेजकर तुड़वाई शादी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिन्दुखत्ता के एक गांव निवासी के विवाह की तैयारियों में उस समय भंग पड़ गया अब युवती के पुराने मित्र ने ही उसके ससुराल पक्ष को उसकी गंदी फ़ोटो भेज दी। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बिन्दुखत्ता के एक गांव निवासी युवती का का विवाह गत दिवस 12 अगस्त को रुद्रपुर निवासी युवक से होना तय हुआ था। गुरुवार की युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले विशाल पुत्र छोटे लाल शर्मा ने उसकी बेटी के अपने साथ जबरदस्ती फोटो खींच लिए थे। उन फ़ोटो के आधार पर विशाल लंबे समय से उसे ब्लैलमेल कर रहा था। गत दिवस 12 अगस्त को मेरी पुत्री की बारात आनी थी। सब जगह निमंत्रण भेजने के साथ ही एडवांस देकर युवती के विवाह की सारी तैयारी कर ली गई थी। इसी बीच विशाल ने लड़के पक्ष का नम्बर प्राप्त कर विवाह तुड़वाने के लिए प्रार्थी की बेटी के फोटो व फोन पर किये गये मैसेज लड़के वालो को भेज दिये। जिससे लड़के पक्ष वालो ने विवाह तोड़ दिया। ग्रामीण ने युवक द्वारा भेजे गए फोटोग्राफ, विवाह के लिए बुक किये गए टैन्ट हाउस की रसीद, शादी का कार्ड व धमकी भरे फोन मैसेज की छाया प्रति भी पुलिस को दी है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी